बन्ना हल्दी गीत | Banna Haldi Geet: Aaj Banne Ko Haldi Lagi

बन्ना हल्दी गीत लिरिक्स | Aaj Banne Ko Haldi Lagi Lyrics in Hindi | Vivah Geet

बन्ना हल्दी फोटो
बन्ना हल्दी फोटो

भारतीय शादियों में हल्दी की रस्म सबसे खूबसूरत और मंगलमय रस्मों में से एक होती है। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि परिवार के प्यार, हंसी और आशीर्वाद का प्रतीक है। इसी शुभ अवसर पर बन्ने (दूल्हे) को हल्दी लगाते समय यह प्यारा गीत गाया जाता है। “आज बन्ने को हल्दी लगी” गीत इस पल की पवित्रता और उत्सव के माहौल को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मिलकर बन्ने को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

इन्हे भी पढे :

  1. बन्ना विवाह गीत
  2. भोजपुरी तिलक गीत
  3. हनुमान भजन

बन्ना हल्दी गीत (आज बन्ने को हल्दी लगी)

बित जाये ना शुभ की घड़ी,
आज बन्ने को हल्दी लगी।
ऐसी शादी का होना भी क्या,
जिसमें हल्दी की रस्म ना हो। —-2

मम्मी पीसकर है हल्दी खड़ी,
आज बन्ने को हल्दी लगी।
बित जाये ना शुभ की घड़ी,
आज बन्ने को हल्दी लगी।
ऐसी शादी का होना भी क्या,
जिसमें गाना बजाना ना हो। —-2

मम्मी सज धजकर सामने खड़ी,
भाभी सज धजकर सामने खड़ी ,
आज बन्ने को हल्दी लगी।
बित जाये ना शुभ की घड़ी,
आज बन्ने को हल्दी लगी।

इस शादी का होना भी क्या,
जिसमें पापा का आशिष ना हो।
इस शादी का होना भी क्या,
जिसमें मम्मी का आशिष ना हो।
मम्मी आशिष देने को खड़ी,
आज बन्ने को हल्दी लगी।

युग जिए बन्ना तू बड़ी ,
संग में दुल्हन रहे भी खड़ी।
बित जाये ना शुभ की घड़ी,
आज बन्ने को हल्दी लगी।

Banna Haldi Geet lyrics

Bit jaye na shubh ki ghadi,
Aaj banne ko haldi lagi.
Aisi shaadi ka hona bhi kya,
Jisme haldi ki rasm na ho. —-2

Mummy peeskar hai haldi khadi,
Aaj banne ko haldi lagi.
Bit jaye na shubh ki ghadi,
Aaj banne ko haldi lagi.
Aisi shaadi ka hona bhi kya,
Jisme gaana bajana na ho. —-2

Mummy saj dhajkar saamne khadi,
Bhabhi saj dhajkar saamne khadi,
Aaj banne ko haldi lagi.
Bit jaye na shubh ki ghadi,
Aaj banne ko haldi lagi.

Is shaadi ka hona bhi kya,
Jisme papa ka aashish na ho.
Is shaadi ka hona bhi kya,
Jisme mummy ka aashish na ho.
Mummy aashish dene ko khadi,
Aaj banne ko haldi lagi.

Yug jiye banna tu badi,
Sang mein dulhan rahe bhi khadi.
Bit jaye na shubh ki ghadi,
Aaj banne ko haldi lagi.

आपको यह बन्ना हल्दी गीत अच्छा लगा तो हमारे वेबसाईट को जरूर विज़िट करे ।

विवाह गीत